यह किला एक निर्जन क्षेत्र में स्थित है और यहां होने वाली संदिग्ध गतिविधियों के पीछे कई किंवदंतियां हैं। यह किला सुंदर वास्तुकला, हवेली, मंदिर, खंडहर, उद्यान से सज्जित है, और यात्रा के लिए सामान्य जनता के लिए भी खुला है।
हालांकि, कई पर्यटकों ने स्वीकार किया है कि इसके वातावरण में एक कुछ संदिग्ध मौजूद है। कईयों ने तो इसमें सीधे आत्माओं की रहस्यमयी आहट सुनने की बात तक कही है। यह भी माना जाता है कि रात में इस जगह जो कोई गया वह कभी जिंदा वापस नहीं लौटा।
यहां पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने चेतावनी बोर्ड भी लगाया है जिस पर लिखा है कि सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले भानगढ़ किले में जाना प्रतिबंधित है।

0 Comments